संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। शनिवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के सभी मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर मेन बाजार, वाल्मीकि मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर और शिवशक्ति सत्संग भवन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवशक्ति संकीर्तन मंडल की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भगवान दास कबीरपंथी, लाला साधू राम सिंगला, पंकज गोयल, हन्नी चौधरी, राजकुमार तायल, नपा अध्यक्ष विरेन्द्र बंसल ने शिरकत की। इस अवसर पर नरेश बंसल, हंस राज पाहुजा, प्रधान संजय सिंगला, प्रदीप गुप्ता, राकेश गर्ग, विनीत बंसल, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।