फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में स्टार प्रचारक बने बच्चे, हाथ में डम्मी ईवीएम लेकर दौड़े

विज्ञापन
01 गांव पूंडरक के मतदान केंद्र के बाहर चुनाव चिन्ह साइकिल लेकर प्रचार करता बच्चा। संवाद
विज्ञापन
भगवानदास
विज्ञापन

करनाल। पंचायत चुनाव में जहां प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने इतने दिन दौड़ धूप करके प्रचार किया। वहीं मतदान के दिन प्रत्याशियों के स्टार प्रचारक की भूमिका में गांव के बच्चे भी नजर आए। हाथों में ईवीएम की डम्मी लेकर वे पूरे गांव में प्रचार कर रहे थे। दौड़ते हुए बच्चों ने हर किसी को डमी ईवीएम दिखाते हुए अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बच्चों ने इस दौरान गांवों में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगाए। काछवा, पूंडरक, निसिंग ग्रामीण, ओंगद, सालवन, डाचर सहित अन्य गांवों में इस तरह से प्रचार करते हुए दौड़ते नजर आए। बच्चों का उत्साह ऐसा था कि कई जगह युवा और बड़े भी उनके साथ जुड़ गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें