फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फिट इंडिया कार्निवल में आज होगा बचपन के खेल का आयोजन

Fri, 20 Mar 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम में लगाया गया स्टेज संवाद
विज्ञापन
करनाल। साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) और फिट इंडिया की ओर से 20 मार्च से 22 मार्च तक फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय समावेशी फिटनेस उत्सव का आयोजन कर्ण स्टेडियम में होगा। फिट इंडिया प्रतिनिधि साधना शर्मा ने बताया इस उत्सव में बचपन के खेल स्टापू, कंचे, गिल्ली डंडा, योग, जुम्बा, मल्लखंब जैसे पारंपरिक खेलों के साथ-साथ फिटनेस कार्यशालाएं, स्वास्थ्य संबंधी प्रदर्शनियां और एथलीट के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यहां पर पोषण को लेकर भी स्टाॅल लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में रोजाना 10 खेलों का आयोजन होगा, जिसमें कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट बैडमिंटन जैसे कई खेल होंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा एक मिनट की आरीना का भी आयोजन होगा , जिसमें रस्साकशी, दौड़ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए पहले से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। मौके पर आकर खेल में हिस्सा ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें