फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी के सिद्धांत आज भी प्रेरणादायी : पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। छत्रपति शिवाजी की जयंती पर जग ज्योति दरबार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालुओं ने छत्रपति शिवाजी को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने शिवाजी के रणकौशल और छापामार युद्ध शैली को याद करते हुए भारतीय संस्कृति में उनके महान योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिवाजी के आदर्श और उनके प्रशासनिक सिद्धांत आज भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभी से शिवाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। भारत के इतिहास में शिवाजी की शौर्य गाथा स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इस मौके पर गौरव शर्मा, संदीप, पंकज सैनी, डाॅ. सुरेश कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें