करनाल। रविदासिया समाज के सदस्यों ने रविवार को शहीद संत रामानंद की पुण्यतिथि पर डॉ. आंबेडकर चौक पर छबील लगाकर लोगों को मीठा जल पिलाया। रविदासिया समाज के प्रधान राहुल कुड़क ने बताया कि इससे पूर्व शहीद संत रामानंद की पुण्यतिथि पर पहले संत रविदास और संत रामानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। प्रधान ने बताया कि हर वर्ष हरियाणा और पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में आज ही के दिन समाज सेवा से जुड़े कार्य आंबेडकरवादी संस्थाओं की ओर से किए जाते हैं। मौके पर रतज तंवर, राहुल तंवर, राहुल भारती, विकास तंवर, रिंकू, विजय कलसन, मोहन, रोहित नरवाल व मान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद