घरौंडा। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पूर्व सैनिक से उसकी नातिन को डीसी रेट पर नौकरी लगवाने के बहाने 1.22 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वार्ड नंबर एक भट्टा कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार कश्यप ने घरौंडा थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके पास उसकी नातिन रीना रहती है। जिसने नर्सिंग का कोर्स कर रखा है। रायपुर जाटान निवासी विनोद कुमार राकेश के साथ उसके घर पर आया और उसकी नातिन को मेडिकल कॉलेज में डीसी रेट पर नौकरी लगवाने के लिए दो लाख की डिमांड की। शिकायत के अनुसार उसने दो बार में एक लाख 22 हजार रुपये आरोपी को दे दिए और बाकी रकम नौकरी लगने के बाद देने की बात कही। रुपये लेने के बाद आरोपी ने न नौकरी लगवाई न उसके रुपये लौटाए। संवाद