फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के बहाने युवती से धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सलारू गांव की एक युवती को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के बहाने सात लाख रुपए की ठगी कर ली। युवती ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सलारू गांव निवासी विक्रमजीत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी को वर्क परमिट पर विदेश भेजना चाहता था। उसे सोशल मीडिया पर इमिग्रेशन एजेंट का नंबर मिला, जो किसी विनय कुमार के नाम पर था। उसने फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वे वर्क वीजा पर विदेश भेजने का काम करते हैं और उनका विदेश में बड़ा नेटवर्क है। वे कंपनी के माध्यम से वर्क वीजा दिलवा देते हैं। वहां पर लाखों रुपए महीना कमाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे आरोपी राणा प्रताप सिंह से बात करवाई गई। जिसने विदेश भेजने का खर्च 10 लाख रुपए बताया और कागजी कार्रवाई के लिए साढ़े पांच लाख रुपए की डिमांड पहले की गई बाकी रुपए कनाडा पहुंचने के बाद देने की बात कही। आरोपियों ने वाट्सएप पर ही दस्तावेज मंगवा लिए थे और पैसे जमा करवाने की बात कही थी। जिसके बाद उसने रिश्तेदारों से रुपए लेकर उनके खाते में जमा करवा दिए। उसके बाद आरोपियों ने उसे फर्जी ऑफर लेटर बनाकर दे दिया और डेढ़ लाख रुपए की मांग की। जब उन्होंने वीजा व ऑफर लेटर की जांच की तो वह फर्जी निकले। उसके बाद उन्होंने आरोपियों से रुपए वापस मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में आरोपियों ने उससे सात लाख चार हजार 699 रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें