फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भांजा बनकर दर्जी से छह लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। फूसगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति से भांजा बनकर छह लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। राजपाल ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दर्जी का काम करता है। 12 फरवरी को उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। जिसने खुद को उसका भांजा सतीश बताते हुए उसके साथ बातचीत की और कहा कि वह आपके पास कुछ बचत करना चाहता है। बाद में भारत आने के बाद रुपये ले लेगा।
आरोपी ने एक बैंक स्लिप नौ लाख 50 हजार 480 रुपये की भेजी और कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय बैक से आपके पास फोन कॉल आए तो कहना कि उसके भांजे ने ये रुपये मकान बनाने के लिए भेजे हैं। फिर उसके पास दूसरे अनजान नंबर से फोन आया। जिसने खुद को एचडीएफसी बैंक मुंबई का मैनेजर बताया और कहा कि आपकी ब्रांच में कल सुबह 10 बजे तक पैसे पहुंच जाएंगे। उसके बाद भांजा बनकर बात करने वाले ने उसको फोन किया और कहा कि उसका एजेंट गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। इसके लिए आठ लाख रुपये चाहिए। उसके बाद उसने छह लाख रुपये दो अलग-अलग खातों से आरटीजीएस के माध्यम से डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दोबारा फोन कर उससे और पैसे की मांग की। जिसके बाद उसने कहा कि यह रकम भी उसने अपनी लिमिट से निकलवाकर दी है। उसके बाद उसे शक हुआ और उसने उसे वीडियो कॉल करने को कहा। जिसके बाद उसने न तो वीडियो कॉल की और न ही उसके द्वारा की गई वीडियो कॉल उठाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें