फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्क्रैप का सामान बेचने के बहाने ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्क्रैप का सामान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव सिंदपुर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसकी चोपड़ा रेस्टोरेंट के पास एक कबाड़ी की दुकान है। 29 जुलाई को उसके पास एक व्यक्ति आया। जिसने अपना नाम लक्की निवासी ऐबला बताया।
विज्ञापन

उसने बताया कि हैचरी में गुरुकुल के पास वह काम करता है। उसके मालिक के पास स्क्रैप का सामान पड़ा है। मालिक ने उसे इस सामान को बेचने को कहा है। मालिक इस सामान को जल्द उठवाना चाहता है। उन्हें फिर बाहर जाना है। उस व्यक्ति की बात सुनकर उसने उस सामान का एक लाख रुपये में सौदा कर लिया और उस व्यक्ति को 20 हजार रुपये नकद और 20 हजार रुपये गुगल पे कर दिए। इसके बाद जब वह सामान को गाड़ी में लोड करने लगे तो वह व्यक्ति बोला कि वह मालिक को रुपये देने जा रहा है। इसके बाद वह व्यक्ति वापस नहीं आया और हमें पता चला कि वह सामान किसी और का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें