फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से छह लाख रुपये ठग लिए हैं। मूनक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाम्बरेहड़ी निवासी बलवान ने बताया कि प्रिंस हुड्डा उसका भतीजा है। 29 अगस्त 2024 को आरोपी परविंद्र उसके भतीजे का पासपोर्ट व एक लाख रुपये लेकर गया था। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह हर्ष के भी रुपये तैयार कर लो। वह प्रिंस व हर्ष दोनों को एक साथ विदेश भेजेगा। इसके बाद आरोपी ने 28 अक्तूबर 2024 को प्रिंस व हर्ष को दिल्ली बुलाया, लेकिन उनकी फ्लाइट नहीं कराई। इसके बाद आरोपी बोला कि वह मुम्बई से इन्हें विदेश भेजेगा। इसके बाद जब उन्होंने कहा कि पहले टिकट भेजो तो आरोपी ने फर्जी टिकट उनके पास भेज दिया। इस दौरान आरोपी ने करीब छह लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनके रुपये वापस कर दो। आरोपी ने रुपये नहीं दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें