फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोमानिया भेजने के नाम पर 6.27 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्मेनिया भेजकर भूखा-प्यासा रखा, अब मांग रहे और रुपये, परेशान होकर पिता ने निगला जहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बेटे को रोमानिया भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 6.27 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने युवक को आमेर्निया भेजकर भूखा-प्यासा रखा हुआ है। अब रोमानिया भेजने के लिए और रुपये मांग रहे हैं। इससे परेशान होकर पिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। निगदू थाना पुलिस ने आरोपी कमल कैनवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में हैबतपुर गांव निवासी करमबीर ने बताया कि उसका बेटा लव विदेश में जाकर काम करना चाहता था। इस बारे में उसकी आरोपी कमल कैनवाल से बात हुई। वह भी हैबतपुर का रहने वाला है। आरोपी ने कहा कि वह लव को रोमानिया भेज देगा और अच्छी कंपनी में काम भी दिला देगा। इसके लिए आरोपी ने पांच लाख रुपये मांगे। वहीं डेढ़ लाख रुपये टिकट के भी मांगे। उन्होंने रिश्तेदारों से व ब्याज पर लेकर 6.27 लाख रुपये एकत्रित कर आरोपी को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2023 में आरोपी ने उसके बेटे को पहले आर्मेनिया भेज दिया। जहां उसे छह महीने से भूखा-प्यासा रखा है। आरोपी उसे रोमानिया भेजने के नाम पर और रुपये मांग रहे हैं, नहीं देने पर मारपीट कर रहे हैं। आरोपियों ने उसका फर्जी वर्क वीजा लगवाया है। इससे परेशान होकर लव के पिता ने जहरीला पदार्थ निकल लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें