फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच माह रुपये चार गुना करने के नाम पर ठगे 36.50 लाख रुपये

Sat, 29 Apr 2023 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एक महिला समेत तीन व्यक्तियों ने निवेश के बाद पांच माह में रुपये चार गुना करने के नाम पर एक व्यक्ति से 36.50 लाख रुपये ठग लिए। बाद में जब उसने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आजाद नगर करनाल निवासी नरेश कुमार ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरठ निवासी पंकज वर्मा 10 मई 2020 को उससे मिलने के लिए झिलमिल करनाल पर आया था। पंकज ने बताया कि उसने काइजन वर्ल्ड के नाम से एक कंपनी बनाई है। जिसमें अगर वह अपना पैसा लगाता है तो उसका पैसा पांच माह माह में चार गुना हो जाएगा। इस पर उसने पंकज वर्मा को पांच लाख रुपये वहीं पर दे दिए। उसने कहा कि हमारा कार्यक्रम गोवा में है।वह उसकी टिकट भेज देगा। इसके बाद आरोपी ने 17 मई को उसकी पूरी टीम की टिकट भेज दी। वह अपने टीम के 25 लोगों के साथ गोवा पहुंच गया। वहां पर सभी ने अलग-अलग खातों से 16 लाख रुपये उसकी कंपनी में जमा करवाए। आरोपी पंकज ने उन्हें एक अन्य आरोपी वरुण से मिलवाया और कहा कि ये हमारी कंपनी के एमडी हैं। इस दौरान उसने अपने खाते से भी 10 हजार रुपये जमा करवाए। आरोपी पंकज ने वहां पर कंपनी की एक ओर पार्टनर पूनम शर्मा से मिलवाया। इसके बाद उसने पूनम शर्मा के खाते में साढ़े पांच लाख रुपये जमा करवाए। उनसे लगभग 10 लाख रुपये अलग-अलग होटलों में खर्चा करवाया और बताया कि ये पैसे आपको कंपनी दे देगी। जब वे कंपनी से खर्च किए गए रुपये निकालने लगे तो उन्हें पता चला कि आरोपी पंकज वर्मा वहां से आ चुका है लेकिन पूनम शर्मा और वरुण अभी तक भी वहीं पर थे। उन्होंने पैसा वापस करने की बात की तो उन्होंने साफ मनाकर दिया। आरोपियों ने उनसे लगभग साढ़े 36 लाख रुपये लिए है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें