करनाल। स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 22.40 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 निवासी गौरव कुमार बंसल ने बताया कि उसका बिग विनर ग्रुप से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क हुआ था। जिसमें आरोपियों ने स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर उसे झांसे में लेकर उसका डीएनपी एजेंसी ट्रेडिंग में खाता खोल दिया और रुपये निवेश करने को कहा। वह उनकी बातों में आ गया। उसने अलग-अलग समय पर 19.40 लाख रुपये निवेश किए। अपनी पत्नी के नाम से भी तीन लाख रुपये निवेश किए। इसके बाद वह व्हाट्सएप ग्रुप ही बंद हो गया। अब आरोपी उसका फोन भी नहीं उठा रहे। संवाद