फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्रिप्टोकरेंसी खरीदने का लालच देकर 1.57 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। क्रिप्टोकरेंसी खरीदकर लाखों रुपयों की आमदनी होने का लालच देकर एक व्यक्ति से 1.57 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर दो, शांति नगर नीलोखेड़ी निवासी मनीष शर्मा ने नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर व टेलीग्राम पर मैसेज आए। जिनमें क्रिप्टोकरेंसी खरीदने और उससे लाखों रुपयों की आमदनी का लालच दिया गया।
विज्ञापन

वह झांसे में आ गया और एक लाख 57 हजार 800 रुपये की क्रिप्टोकरेंसी खरीद ली। वह उसके खाते में शो भी करने लगी, लेकिन जब उसने उन्हें बेचना चाहा तो नहीं बिकी। इसके बाद उसने फोन किया तो वह बंद मिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें