फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टास्क देकर ठगे 14 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घर बैठे टास्क देकर रुपये कमाने का लालच देकर एक महिला से साइबर ठगों ने 14 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में घरौंडा की धर्मवीर कॉलोनी निवासी प्रियंका जैन ने बताया कि उसके व्हाट्सअप पर एक मैसेज आया। जिसमें उसे टास्क दिया गया था। कहा गया था कि यदि वह टास्क पूरा करती है तो उसे घर बैठे इनकम होगी। इसके बाद उसे टेलीग्राम में जोड़ा गया। उसने टास्क पूरा किया तो उसे रुपये मिले और फिर उसका खाता फ्रीज कर दिया। इसके बाद उन्होंने इस खाते को चालू कराने के नाम पर उससे 14 लाख एक हजार रुपये ठग लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें