फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्टडी वीजा के नाम पर 10.22 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कनाडा का स्टडी वीजा देने के नाम पर 10.22 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला तनूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में इंद्री के सांतडी गांव निवासी ईशम सिंह ने बताया कि उसकी आरोपी के साथ अक्टूबर 2023 में मुलाकात हुई थी। आरोपी महिला ने बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करती है। उसने आरोपी महिला से कहा था कि उसका बेटा भी विदेश जाकर पढ़ना चाहता है। आरोपी महिला बोली कि वह कनाडा भेज देगी। इसके लिए 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए 10 लाख रुपये पहले देने होंगे। वह उसकी बातों में आ गया और उसने आरोपी को 10.22 लाख रुपये दे दिए और बेटे के दस्तावेज भी दे दिए। कुछ दिनों बाद जब बेटे ने वीजा की बात की तो आरोपी टालमटोल करती रही। इसके बाद जनवरी में उसने कहा कि वह वीजा नहीं लगवा सकती। इसके बाद जब उन्होंने आरोपी से कहा कि उसके रुपये वापस कर दे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया और कहा कि वह उन्हें झूठे केस में फंसा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें