फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जर्मनी भेजने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। एक आरोपी पीड़ित के गांव का ही है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नीलोखेड़ी के गांव सिकरी निवासी सतबीर ने बताया कि सिकरी निवासी अंकुश, कारसा डोड निवासी कुलदीप व चीका निवासी अनिल राणा मिलकर चीका में विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपी अंकुश उसके गांव का है। उसने उसके बेटे रोहित कुमार से छह लाख रुपये नकद लिए और एक लाख रुपये के डॉलर दिए थे ताकि दूसरे देश में रोजगार कर सके। आरोपियों ने कहा था कि वह उसके बेटे को जर्मनी भेज देंगे। इसके लिए उन्होंने पांच लाख रुपये 26 अक्टूबर 2023 को ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने छह महीने बाद उसके बेटे को रूस और बेलारूस से वापस बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें