फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिश्तेदार बनकर चार लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रिश्तेदार बनकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से चार लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में टपरियों निवासी रामकरण ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर 14 अक्तूबर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उस नंबर पर अभिषेक नाम का व्यक्ति बोल रहा था। उसने बताया कि वह इंग्लैंड में रहता है और उसका रिश्तेदार है। वह अपना खर्चा नहीं चला पा रहा है। उसने सात लाख रुपये मांगे। वह उसकी बातों में आ गया और उसने चार लाख रुपये गुगल पे व बैंक खाते के माध्यम से भेज दिए। इसके बाद उसने कुछ समय बाद अपने रिश्तेदार के घर फोन कर बात की तो पता चला कि अभिषेक नाम का कोई व्यक्ति जानकार ही नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें