करनाल। भाई बनकर एक ठग ने महिला से 1.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आरके पुरम निवासी प्रवीण कुमारी ने शिकायत में बताया कि 30 सितंबर को उसकी फेसबुक आईडी पर कॉल आई। उस पर एक व्यक्ति बोल रहा था कि वह उसका भाई है। उसे पुलिस ने पकड़ा है। उसे ढाई लाख रुपये की जरूरत है। वह उसकी बातों में आ गई। उस आरोपी ने एक एजेंट का नंबर दिया। उसने उस नंबर पर अपने खाते से 99 हजार रुपये और अपने पति के खाते से 40 हजार रुपये उस नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। संवाद