फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एनसीसी में होता है युवाओं का चरित्र निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 दिवसीय शिविर में पहुंचे ग्रुप कमांडर ने देखी गतिविधियां
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। नंबर-7 हरियाणा बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कई गतिविधियां हुईं। जवाहर नवोदय विद्यालय सगा में लगे शिविर में ग्रुप कमांडर विकास राय शांडिल्य पहुंचे। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश आर्य एवं एडम आफिसर कर्नल निक्सन हरनल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


ग्रुप कमांडर ने 10 दिवसीय आवासीय एनसीसी कैंप की गतिविधियां देखीं। एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं का एक ऐसा संगठन है जिसमें प्रतिवर्ष लाखों एनसीसी कैडेट्स के चरित्र का निर्माण होता है और वे समाज एवं राष्ट्र के लिए की उन्नति के लिए तत्परता से कार्य करते हैं। इस कैंप में करनाल के 18 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। एनसीसी अधिकारियों में आरएस तोमर, सुरेंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रोहतास कुमार, नीलम रानी, डॉ. केवल कृष्ण, प्रतिभा, सूबेदार मेजर सुखविंदर सिंह सहित 576 एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। ब्यू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें