फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना से एक करोड़ रुपये जीतने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना के तहत सरकार ने नागरिकों को एक करोड़ इनाम के साथ कई अन्य इनाम जीतने का अवसर दिया है। उपभोक्ता हर खरीद पर जीएसटी बिल जरूर लें और आकर्षक इनाम जीतने का मौका पाएं। इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना चलाई गई है, जिसके चलते नागरिक खरीदारी के समय लिए गए बिल को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करते हुए योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी डीसी अनीश यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार की ओर से प्रति माह लक्की ड्रा निकाला जाएगा और नागरिकों का चयन किया जाएगा। ये वे नागरिक होंगे जो हर महीने अपना जीएसटी बिल पोर्टल पर अपलोड करेंगे। सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जीएसटी बिल लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके अलावा जीएसटी बिल में बढ़ोतरी करना भी सरकार का उद्देश्य है। टैक्स चोरी पर नकेल कसने में यह योजना काफी कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के जरिये सरकार की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि मेरा बिल-मेरा अधिकार एप पर अपना जीएसटी बिल अपलोड करना होगा। इसके अलावा वह web.merabill.gst.gov.in पर जाकर जीएसटी बिल अपलोड कर सकते हैं लेकिन न्यूनतम 200 रुपये का बिल ही एप पर अपलोड किया जा सकेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच तारीख तक बिल अपलोड करने वाले उपभोक्ता होंगे ड्राॅ के पात्र

डीसी अनीश यादव ने बताया कि मेरा बिल-मेरा अधिकार कार्यक्रम के तहत पिछले महीने के दौरान जारी किए गए सभी बी2सी इनवॉइस को पांच तारीख तक संबंधित एप्लिकेशन पर अपलोड करने वाले उपभोक्ता ही ड्रा के पात्र होंगे। इसी तरह बंपर पुरस्कार के लिए पिछले तीन महीनों में अपलोड (बंपर ड्रॉ के महीने की 5 तारीख तक) किए गए सभी इनवॉयस के लिए तिमाही ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें