फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धूल भरी आंधी के बीच बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। तापमान अब झुलसाने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से आगामी दो तीन दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी तो कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल की जिला कृषि मौसम सेवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से करनाल में तेज गर्मी हो रही है।
विज्ञापन

साथ ही कल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देर रात्रि या अलसुबह देखने को मिला था। जिसके कारण सुबह वातावरण में धूल जैसी स्थित दिखी। उन्होंने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों में दोपहर बाद या शाम से बादलों की चहल-पहल व कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है। खास तौर पर आंधी/धूल भरी हवाएं चल सकती है। जिनकी गति 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है और ऐसा परिवर्तनशील मौसम का दौर 19 मई तक बना रहेगा। इस दौरान करनाल के कुछ जगहों पर हल्की व बिखरी बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। 16 से 21 मई के बीच अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें