फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी घोटाले को दबाया जा रहा : कांग्रेस

Fri, 22 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
57....पत्रकार वार्ता को संबोधित करते काग्रेंस जिला प्रधान पराग गाबा। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। असंध नगरपालिका में हुए कुर्सी घोटाले को वीरवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने बताया कि कैसे असंध नगरपालिका की ओर से कुर्सी घोटाले को अंजाम दिया गया लेकिन जानबूझ कर दबाया जा रहा है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजत लाठर ने बिल दिखाते हुआ बताया कि यह वहीं बिल है जो असंध नगर पालिका की ओर से पोर्टल से डिलीट कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि कमेटी के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से 69 कुर्सियों का शुद्ध राशि बिल 11 लाख 29 हज़ार सही प्रक्रिया के तहत भेजने का काम कर दिया था और इस बिल में कुर्सियों का वजन 47 किलो , 49 किलो, 50 किलो व 51 किलो के हिसाब से 69 कुर्सियों का वजन लिखा हुआ था, जबकि वास्तविकता में कुर्सियों का वजन 32 किलो , 33 किलो व 34 किलो था। जब कांग्रेस की ओर से मामला उठाया गया तो बिल वापस मंगा लिया गया और डिलीट भी कर दिया गया। इस मौके पर सोनिया बोहत,अशोक कुमार,जसबीर पन्नू, बिजेंद्र खोखर, अनहद प्रताप,आशीष बुढाना,गुरविंदर कौर,जोगा अधी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें