निसिंग। भागवत कथा में दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़ित महिलाओं ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि क्षेत्र की अग्रवाल धर्मशाला में भागवत कथा चल रही है। जहां पर वह अपनी पड़ोसन के साथ गई थी। किसी ने उन दोनों की सोने की चेन काट ली। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद