फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीईओ जिला परिषद ने स्वरोजगार संस्थान का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान काछवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक हरीश खरबंदा ने संस्थान की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा अलार्म और स्मोक डिटेक्टर लगाना और उनकी सर्विसिंग, कृषि सम्बंधी, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण, उद्यमी विकास कार्यक्रम (ईडीपी) इत्यादि कार्यक्रमों एवं प्रतिभागियों को दी जाने वाली सुविधाओं जैसे नि:शुल्क प्रशिक्षण, दोपहर का भोजन व वर्दी इत्यादि के बारे में जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार ने इस दौरान संस्थान की ओर से वर्तमान में चलाए जा रहे दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों ब्यूटी पार्लर और कृषि संबंधी प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों से बातचीत की और संस्थान के निदेशक और जिला कार्यक्रम प्रबंधक को सरकार की योजना का लाभ ग्रामीण महिलाओं को दिलवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि वह मिशन से जुड़कर मिशन की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और आजीविका की ओर अग्रसर होने व खुद को सशक्त करने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में स्वयं और अन्य महिलाओं को भाग लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें