फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भूतपूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की मनाई जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की 95वीं जयंती पर सोमवार को शाहपुर में सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों को जरूरत का सामान और फल बांटकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पवन शाहपुर ने कहा कि भजनलाल वे नेता थे, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूरे देश और प्रदेश की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी। भजनलाल हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे। इस अवसर पर सुलतान हथलाना, सुलतान गोस्वामी, राजेश अरोड़ा, पंकज जाणी, सिद्धांत अरोड़ा, राजेंद्र प्रधान, धर्मवीर वाल्मीकि व सतवीर वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें