फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके एसआई भर्ती घोटाले में फिर करनाल पहुंची सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जम्मू कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में सीबीआई की टीम मंगलवार को दोबारा करनाल सेक्टर नौ के भवन संख्या 1694 में पहुंची। यहां टीम ने अभिलेखों सहित कई बिंदुओं पर जांच की। बताते हैं कि जम्मू, पठानकोट और हरियाणा में सात अलग-अलग जगहों पर छापामारी की गई है, जिसमें सीबीआई की टीमें भर्ती मामले में फिर से जम्मू में दो जगह, पठानकोट में दो जगह, हरियाणा के रेवाड़ी में दो जगह और करनाल के सेक्टर-नौ में रेड करने के लिए पहुंची।
सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1200 उप-निरीक्षकों की भर्ती के लिए 27 मार्च 2022 को जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के अनुरोध पर तीन अगस्त 2022 को मामला दर्ज किया था। इस परीक्षा का परिणाम चार जून 2022 को घोषित किया गया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान, यह पाया गया कि प्रश्न पत्र कथित तौर पर प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी की मदद से आरोपी द्वारा लीक किया गया था, जिसे सीबीआई ने रेवाड़ी से 19 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने जम्मू-कश्मीर में स्थित दलालों से संपर्क किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के कांस्टेबल भी शामिल थे। इन पर उम्मीदवारों से पेपर के लिए 20 से 30 लाख रुपये लिए गए थे। उम्मीदवारों को कथित तौर पर हरियाणा के करनाल में भी एक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

अब तक कौन-कौन गिरफ्तार
मामले में सीबीआई ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बीएसएफ के तत्कालीन कमांडेंट, एएसआई, दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल, सीआरपीएफ कांस्टेबल, एक पूर्व सीआरपीएफ अधिकारी व एक शिक्षक को पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा जेकेएसएसबी के अफसरों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें