फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे की दवाइयों के साथ धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल की टीम ने तखाना गांव से दो नशा तस्करों को काबू कर लिया है। आरोपियों से 400 नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल के बरामद किए गए हैं। करनाल यूनिट के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीबी मुख्यालय मधुबन डीएसपी सतीश वत्स के नेतृत्व में उनकी टीम तखाना के फ्लाईओवर पर तैनात थी। उन्हें सूचना मिली कि तखाना निवासी अक्षय व सागर नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है। आरोपी अक्षय बाइक पर सवार यूपी से ट्रामाडोल के कैप्सूल लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया। बाइक पर आरोपी अक्षय व सागर सवार थे। उनकी तलाशी ली तो 50 पत्ते ट्रामाडोल कैप्सूल के मिले। दोनों आरोपियों के खिलाफ तरावड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें