करनाल। एक बैंक खाते से 6 लाख 36 हजार रुपये निकाल लिए। शातिर ठग ने पीड़ित के मोबाइल को हैक कर इस वारदात को अंजाम दिया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में सदरपुर गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को उसके बैंक खाते में 6 लाख 40 हजार रुपये आए थे। जब वह बैंक में पेमेंट निकलवाने गया तो पता चला कि उसका मोबाइल हैक हो गया है और उसके पीएनबी चोरा से पेमेंट निकाली गई है। पहले पांच लाख रुपये, फिर एक लाख 36 हजार रुपये निकाले गए हैं। यानी कुल 6 लाख 36 हजार रुपये खाते से निकाल लिए हैं। संवाद