करनाल। एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 2.99 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी पीड़ित को मैसेज के माध्यम से मिली। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समानाबाहु गांव निवासी गुरिनद्र ने बताया कि 14 सितंबर को 12.15 बजे उसके बैंक खाते से रुपये कटने का मैसेज आया। उसके खाते से सात ट्रांजेक्शन हुई थी। जिससे दो लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। उसने इसकी सूचना 1930 नंबर पर कॉल कर दी थी। ट्रांजेक्शन के दौरान उसके पास कोई ओटीपी नहीं आया है। संवाद