करनाल। साइबर ठग ने एक व्यक्ति के 96900 रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 निवासी बंटी ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। किसी ने उसके क्रेडिट कार्ड से 96900 रुपये का ट्रांजेक्शन उसकी मंजूरी के बिना कर लिया। उसने तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। संवाद