करनाल। अल्फा सिटी में रहने वाले व्यक्ति का खाता हैक कर आरोपी ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। ऑनलाइन धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर-29 अल्फा इंटरनेशनल सिटी निवासी कमल धवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक खाता है। आरोपी ने पीड़ित के नेट बैंकिंग को हैक कर लिया। अकाउंट हैक कर लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने अलग-अलग कर 1.60 लाख रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल पर संदेश आने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। ऑनलाइन धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित ने सदर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद