फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: व्यापारी से पिस्तौल दिखाकर छीनी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 12 हजार रुपये छीन लिए। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विग कॉलोनी निवासी व्यापारी ईशू गुप्ता ने बताया कि उसकी घरौंडा में विश्वकर्मा चौक के पास गुड्डू पंसारी के नाम से दुकान है।
विज्ञापन

वह 31 अगस्त की रात करीब रात 9:20 बजे के आसपास दुकान बंद कर स्कूटी से वह अपने घर विग कॉलोनी लौट रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा, तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। इसके बाद पिस्ताैल दिखाकर उसका थैला छीन लिया और स्कूटी भी छीनने का प्रयास किया। तभी ईशू ने शोर मचाया, इसके बाद बदमाश फरार हो गए। थैले में करीब 12 हजार रुपये और खाने का टिफिन था। दोनों बदमाश उसकी स्कूटी भी लेकर भागने वाले थे लेकिन उसने स्कूटी को लॉक कर दिया था। इस कारण स्कूटी नहीं छीन पाए। घरौंडा थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें