संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इमिग्रेशन अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से साइबर ठग ने 46 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में सेक्टर-5 निवासी संजय सिंह बामल ने बताया कि उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को इमिग्रेशन अधिकारी बताया और कहा कि तुम्हारा एक दोस्त है जो अमेरिका से आया है। उसे हमने पकड़ा हुआ है। उसके पास मेडिकल कॉर्ड नहीं है। इस दौरान उन्होंने एक युवक से भी बात कराई। वह उनकी बातों में आ गया और 46 हजार रुपये उनके द्वारा बताए गए गूगल पे नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों का दोबारा फोन आया और 98 हजार रुपये मांगने लगे। इसके बाद उसे शक हुआ तो उसने रुपये देने से मना कर दिया।