फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नकदी और लाखों के सोने के आभूषण चोरी

Sun, 09 Nov 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। फूसगढ़ रोड पर नरेंद्र काॅलोनी में शुक्रवार देर रात घर में बने मंदिर से चोर 10 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। गांव फुसगढ़ निवासी सुबोध ने सेक्टर 32,33 पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:25 बजे एक युवक को गली में घूमते देखा था। सुबह देखा तो चोरी हो गई थी। मंदिर में 10 हजार रुपये रखे थे। पास में ही अलमारी में बेटी की शादी के लिए बनवाए गए सोने के आभूषण भी चोरी हो गए। सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें