इंद्री। बीबीपुर जाटान गांव के खेत में ट्यूबवेल के कमरे से 30 हजार की नकदी व चार सिलिंडर चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार योगिंद्र (बिहार) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि तीन वर्षों से वह बीबीपुर जाटान गांव में एक ट्यूबवेल के कमरे में रहते हैं। शनिवार को वे कमालपुर रोड़ान में काम करने गए थे। जब वापस आए तो कमरे का ताला टूटा था और नकदी व सामान गायब था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद