करनाल। बड़ा गांव गोशाला के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट कर उसकी जेब से 15 हजार रुपये की नकदी व सोने की चेन छीन ली। चौरा खालसा निवासी दीनदयाल ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा गौरव करनाल में काम पर जाता है। वह गत दिवस काम से छुट्टी कर अपनी बाइक पर गांव में आ रहा था। बीच रास्ते में जब वह बड़ा गांव गोशाला के पास पहुंचा तो दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर वेतन के 15 हजार रुपये व गले की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद