फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और कैमरा चोरी

Sat, 24 Feb 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के सेक्टर-चार में चोर एक फोटोग्राफर के घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे दो लाख रुपये और डीएसएलआर कैमरा चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-चार निवासी टैहल सिंह ने बताया कि वह सांभली गांव का रहने वाला है और सेक्टर-चार में रह रहा है। उसकी मां कई महीनों से बीमार चल रही है। वह 20 फरवरी को अपने पत्नी व बच्चों सहित सांभली गांव में अपनी मां के पास चला गया। वह सांभली से करनाल पहुंचा तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडी टूटी थी और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर से करीब 1.20 लाख रुपये की कीमत का डीएसएलआर कैमरा व दो लाख रुपये चोरी हुए मिले। उसका आजीविका का सामान कैमरा चोरी होने से अब उसके खाने के लाले पड़ जाएंगे। पुलिस को चोरी की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मौके पर आकर घर का मुआयना कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें