फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गैर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि एक अध्यापक ने विद्यार्थी का फार्म भरवाया था।
पुलिस के अनुसार एक विद्यार्थी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मधुबन स्थित एक स्कूल में 10वीं में पढ़ता था। जहां उसने 10वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें वह दो पेपरों में फेल हो गया था। फिर उसने इंडियन बोर्ड ऑफ स्कूल ऐजुकेशन से स्कूल के ही मास्टर बृजवीर से ऑनलाइन फार्म भरवाया। इसके बाद 11वीं कक्षा में अशोक विहार, करनाल स्थित एक स्कूल में दाखिला ले लिया और 12वीं के फार्म भी यहीं से भरे गए। लॉकडाउन की वजह से 12वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई और सभी बच्चों को पास कर दिया, लेकिन उसका रिजल्ट बोर्ड ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अध्यापक से अपने रिजल्ट के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उसकी 10वीं की मार्कशीट फर्जी है। विद्यार्थी ने सत्र 2019-2020 के अंत में लॉकडाउन के दौरान स्कूल के माध्यम से 11वीं कक्षा में हरियाणा बोर्ड से एनरोलमेंट फार्म भरा और हरियाणा बोर्ड द्वारा एनरोलमेंट जारी भी कर दिया गया। इस कारण विद्यार्थी को गैर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं करने के बारे में पता नहीं चल सका। उसके उपरांत हरियाणा बोर्ड ने 10वीं में भी लॉकडाउन के कारण बिना परीक्षा सभी विद्यार्थी पास किए गए थे। उसमें भी उस विद्यार्थी का हरियाणा बोर्ड ने रिजल्ट रद कर दिया। जानकारी लेने पर 10वीं की मार्कशीट फर्जी होने का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें