असंध। शहर के सफीदों रोड पर नगरपालिका की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नगरपालिका सचिव की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नपा सचिव प्रदीप कुमार ने शिकायत में बताया कि सफीदों रोड पर नपा की खसरा नंबर 1630 जमीन है। जिस पर अवैध रूप से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जगह को सील कर दिया गया। लेकिन आरोपित ने निर्माण कार्य जारी रखा। संवाद