फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मिट्टी उठाने पर हुए विवाद में पांच लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। मिट्टी उठाने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति से कुछ लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफकेस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बलबीर सिंह वासी गांव टबरा ने थाना में दी शिकायत में बताया कि गांव का रिंकू अपने खेतों में से करीब 14 फुट मिट्टी उठा रहा है जो उसके खेतों के साथ लगते है। 17 फरवरी को रात करीब 10 बजे वह अपने खेत से आ रहा था तो उसने रिंकू को कहा कि खेत से काफी मिट्टी उठाने के कारण उनके खेतों में भी काफी नुकसान होगा। इससे बचने के लिए उसके खेत से थोड़ा हट के मिट्टी उठाना ताकि कोई नुकसान न हो। इतना कहते ही रिंकू ने उसके साथ गाली गलौज की और हाथापाई करने लगा। वहां पर पप्पू भी आ गया जो दोनों ने मिलकर डंडों से उसे मारना शुरू कर दिया। उसने भाग कर अपनी जान बचाई। जब वह अपने घर पर आया तो थोड़ी देर बाद रमेश, साहब सिंह, पप्पू, रिंकू, दीपक वासीयान टबरा मिलकर उसके घर आए और आते ही मारने पीटने लग गए। आरोपियों ने लाठी डंडों व ईंटों से घर के अन्दर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए तो उन पर हमला भी किया। आरोपी जाते समय उसे मारने की धमकी देकर गए है। पुलिस ने बलवीर सिंह की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें