करनाल। एक विवाहिता ने पति, ससुर व सास पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और स्त्रीधन हड़पने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूजा निवासी नेवल ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2022 को पौड़ी गढ़वाल निवासी आशीष के साथ हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये व अन्य सामान दिया था, इसके बावजूद इसके पति आशीष, सास उर्मिला व ससुर राजपाल रावत लगातार दहेज की मांग करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि कई बार समझौता करवाने की कोशिश की गई, लेकिन उत्पीड़न बढ़ता गया। 29 सितंबर 2024 को उसे फिर से मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। ब्यूरो