फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पटाखा फैक्टरी के मालिक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मेरठ रोड स्थित शुगर मिल के सामने पटाखा फैक्टरी में लगी आग के मामले में पुलिस ने मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जींद के गुसाई खेड़ा गांव निवासी सुंदरपाल ने बताया कि वह बिजली निगम के कंट्रोलर के पास नौकरी करता है। उन्होंने लक्ष्मी राइस मिल का कुछ हिस्सा लिया हुआ है। इसी राइस मिल का कुछ हिस्सा राज ट्रेडिंग कंपनी के मालिक राज कुमार ने भी लिया हुआ है।
विज्ञापन

राज ट्रेडिंग के मालिक ने वहां लोहे के टिन से एक गोदाम बनाया हुआ है। पिछले छह महीने से वह वहां पर पटाखे बना रहा है। उसके पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। वहां पर काफी लोग काम करते थे। रविवार को पटाखे बनाते हुए ही वहां पर ब्लास्ट हो गया और आग लग गई है। इसका जिम्मेदार राज कुमार है। इस आग के कारण उनकी केबल भी जल गई। इसके आस पास लोगों के घर भी हैं। जिससे उन्हें खतरा है। पटाखा फैक्टरी मालिक राज कुमार व गोदाम मालिक सुनील कुमार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। सेक्टर-32, 33 थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पटाखे बनाने का लाइसेंस था कि नहीं इसकी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें