करनाल। मलिकपुर रोड असंध पर गाड़ी में माल लोड कर रहे चालक पर आठ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकाकयत में गंगाटेहड़ी गांव निवासी चालक मनोज कुमार ने बताया कि वह 25 दिसंबर की रात करीब नौ बजे अपनी गाड़ी में मलिकपुर रोड असंध पर माल लोड कर रहा था। उसी दौरान सुखबीर, काला, संदीप, भोना, जग्गा व अन्य तीन-चार व्यक्ति आए और उसके साथ मारपीट की। उसकी आरोपियों से कोई दुश्मनी भी नहीं है। उसे पता नहीं क्यों हमला किया गया। संवाद