करनाल। कुराली गांव में लगे एक मोबाइल टावर से चोरों ने कार्ड चोरी कर लिया। जिससे टावर से मोबाइल की रेंज गायब हो गई। सुपरवाइजर ने टावर चेक किया तो अंदर से कार्ड गायब था। बसताड़ा गांव निवासी नवीन कुमार ने सदर थाना क्षेत्र की रंबा पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर है। आरएस सिक्योरिटी कंपनी इंडस कंपनी के टावरों के लिए कार्य करती है। इंडस कंपनी का एक टावर कुराली गांव में लगा है। इस पर छह मार्च को दोपहर दो बजे किसी ने टावर पर लगा बीबीयू कार्ड चोरी कर लिया। उक्त कार्ड की कीमत 20 हजार रुपए से अधिक है। कार्ड चोरी होने के बाद टावर से रेंज आनी बंद हो गई। कंपनी के सर्वर पर चेक किया तो टावर बंद मिला। जिसके बाद वह टावर की जांच करने मौके पर पहुंचा तो कार्ड गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद