संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले के बीपीएल व एएवाई कार्ड धारकों को मास दिसंबर में मिलने वाले सरसों के तेल के वितरण की तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। जिले में जिन बीपीएल व एएवाई कार्ड धारकों को गत दिसंबर माह में सरसों तेल नहीं मिल पाया है, वो 31 जनवरी तक ले सकते हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले के नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने दी। उन्होंने कहा कि कार्ड धारक अपने डिपो से दिसंबर का सरसों का तेल 31 जनवरी तक प्राप्त कर सकते हैं।