असंध। जींद असंध मार्ग पर एमपीएस स्कूल के पास एक बुलेट बाइक सवार काे कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा शाम करीब पांच बजे का है। गांव बाहरी निवासी रामकुमार (50) अपनी बुलेट बाइक पर एमपीएस स्कूल के पास पहुंचा तभी असंध की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जाकर गिरा। बाइक भी पलटती हुई गड्ढ़े में गिर गई। हादसा देखकर लोग भागे और बाइक सवार को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान राम कुमार की मौत हो गई। संवाद