फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हाईवे पर पलटी कार, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमृतसर से दिल्ली लौट रहा था परिवार, अन्य कार को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चालक कार को तेज रफ्तार से चलाते हुए दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही उसने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उस कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी रजमन ने पुलिस को बताया कि परिवार के साथ वह कार से अमृतसर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जिसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे। दो महिलाएं भी थीं। सुबह 5:30 बजे जैसे ही तरावड़ी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे उसने एक दूसरी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से लोगों को निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उपचार के लिए दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें