फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डंपर की टक्कर से हाईवे पर पलटी कार, दो युवक घायल

Sun, 19 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। करनाल-कैथल राजमार्ग पर बुढ़नपुर गांव के समीप एक रेत से भरे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई और कार सवार दो युवक घायल हो गए। कार को टक्कर मारने के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक हरदेव सिंह ने बताया कि वह पातडो पंजाब से करनाल किसी काम को लेकर अपने मित्र के साथ जा रहे थे। बुढ़नपुर गांव के अड्डे से निकलकर सड़क पर तेज रफ्तार जा रहे रेत से भरे डंपर ने अचानक कट मार दिया। कार का संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पर डायल 112 की टीम माैके पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें