मधुबन (करनाल)। गांव घोघड़ीपुर के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से घर लौट रहा था। इस दौरान एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव स्टौंडी निवासी जसविंद्र उर्फ बिल्लू देर रात बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह गांव घोघड़ीपुर के पास पहुंचा तो एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जसविंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर ने एक बार नीचे उतर कर जरूर देखा, लेकिन उसे अस्पताल पहुंचाने की बजाय मौके से फरार हो गया। गंभीर अवस्था में जसविंद्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बॉक्स
भांजे की शादी समारोह से घर लौट रहा था घर
करनाल में जसविंद्र के भांजे की शादी थी। देर रात वह अपनी बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से घर वापस लौटा रहा था। इस दौरान एक कार ड्राइवर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। जैसे ही परिवार व रिश्तेदारों की इसकी खबर लगी तो घर में मातम पसर गया।
वर्जन
रविवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसका सोमवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
तरसेम चंद, थाना प्रभारी, मधुबन।